Advertisements

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला होंगे सम्मानित…
सरायकेला Sanjay बीते 19 जनवरी को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 के अवसर पर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले राज्य के विभिन्न जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। बताते चलें कि इस कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां जिले के 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र मे मतदाता सूची में सुधार एवं आधार प्रमाणीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
Advertisements

Related posts:
SARAIKELA : पर्यावरण की रक्षा हम करेंगे तो हमारे स्वास्थ्य एवं जीवन की रक्षा पर्यावरण और प्रकृति करे...
जमशेदपुर(पोटका) : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नुक्कड़ नाटक एवं पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन
सरायकेला : झारखंड प्रतियोगी परीक्षा विधेयक के विरोध में अभाविप ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फूंका प...

