Advertisements
Spread the love

सिंहभूम लोकसभा प्रभारी मंत्री सह रेल राज्य मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल का आभार: उदय सिंहदेव . . .

  • सरायकेला : SANJAY 

भाजपा सिंहभूम लोकसभा प्रभारी उदय सिंहदेव ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि सिंहभूम लोकसभा प्रवास के दौरान रेल कोयला खान राज्य मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल को रेल समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायकगण एवं पार्टी के पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी थी। इस पर उन्होंने आस्वस्त किया था कि जल्द ही धीरे धीरे हमलोग सारे समस्या का निराकरण करेंगे। केंद्र की मोदी सरकार जनता के लिए बनी हैं। साथ ही रेल का आधुनिकीकरण किया जाएगा। साथ ही जो ट्रेन का ठहराव बंद हो गया है, उसको भी जल्द हमलोग चालू करेंगे। साथ ही कुछ नई ट्रेने भी प्रारंभ करेंगे। उसी दिशा में धीरे-धीरे सभी ट्रेनों का ठहराव होने जा रहा है। उसी कड़ी में बुधवार से राउरकेला टाटा मेमू ट्रेन का परिचालन शुरु हुआ है। साथ ही जल्द इस रूट में वंदे भारत ट्रेन भी चलेगी। साथ ही मनोहरपुर स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। ये मेमू ट्रेन प्रारम्भ करने के लिए रेल राज्य मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का बहुत बहुत धन्यवाद और आभार उदय सिंहदेव ने व्यक्त किया है।

Advertisements

You missed