राजनगर में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार ने लिया पदभार… कहा : अबुआ आवास पर रहेगी पहली प्रथमिकता…
राजनगर (रविकांत गोप ) : राजनगर प्रखंड में नये प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। मलय कुमार इससे पहले पश्चिम सिंहभूम के हाट गम्हारिया प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में सेवा दे चुके है।
Advertisements

Advertisements

मालूम हो कि तात्कालिक प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह का स्थानांतरण घोड़ाबांधा प्रखंड में होने के बाद अंचलाधिकारी हरिश चन्द्र मुंडा प्रभार में था।
प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार ने पत्रकारों से बातें करते हुए कहा कि सरकार की महात्वाकांक्षी योजना आबुआ आवास , सर्वजन पेंशन योजना समेत सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर लाना पहली प्रथमिकता है।और प्रखंड क्षेत्र की जनता से सीधा संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

