Advertisements
Spread the love

सेवानिवृत्ति पर सहायक वन संरक्षक को दी गई भावभीनी विदाई…

सरायकेला Sanjay । सरायकेला बंद प्रमंडल के सहायक वन संरक्षक प्रमोद कुमार को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर वन चेतना केंद्र साहेबगंज में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला वन एवं पर्यावरण संरक्षक पदाधिकारी आदित्य नारायण ने सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक प्रमोद कुमार को शॉल ओढ़ाकर स्वागत करते हुए विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने उनके सेवानिवृत्ति जीवन काल के सुखमय होने की मंगल कामना की। मौके पर सरायकेला वन प्रमंडल के रेंजर, पदाधिकारी, फॉरेस्टर एवं कर्मी तथा प्रधान लिपिक मिलू नायक ने उपस्थित रहकर सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक प्रमोद कुमार को भावभीनी विदाई दी।

You missed