Spread the love

समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर गृह रक्षक 15 को करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव…

सरायकेला Sanjay। झारखंड राज्य के गृह रक्षक झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर आगामी 15 मई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी के नेतृत्व में प्रस्तावित उक्त मुख्यमंत्री आवास घेराव के संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष प्रकाश पूर्ति ने बताया कि चुनाव पूर्व किए गए वादे को वर्तमान सरकार भुला दी है। और चुनाव के बाद राज्य के गृह रक्षकों को सिर्फ खाली हाथ रहना पड़ा है।

न्यायालय के आदेश के बावजूद भी राज्य के होमगार्ड जवान को समान काम के लिए समान वेतन का अवसर प्राप्त नहीं हो पाया है। जबकि अन्य प्रदेशों में यह लागू हो चुका है। यदि बिहार राज्य को देखा जाए तो बिहार राज्य में होमगार्ड जवानों को समान काम के लिए समान वेतन देने के साथ-साथ राज्य के गृह रक्षकों को रिटायरमेंट पर डेढ़ लाख रुपए की राशि दी जाती है। और उन्हें 12 महीने का रोजगार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि भारत का सबसे धनी राज्य झारखंड सबसे गरीबी अवस्था में जी रहा है।

सरकार को सिर्फ अपना वेतन बढ़ाने से मतलब है। इससे गृह रक्षकों में काफी आक्रोश है। जिसे लेकर राजधानी रांची में आगामी 15 मई को विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

You missed