Spread the love

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी की नफरत छोड़ो भारत जोड़ो अभियान को लेकर हुई बैठक . . .

  • सरायकेला  : संजय

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल पश्चिमी प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार कुमार के नेतृत्व में किया गया। नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के आह्वान के साथ स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेसी राजाराम महतो के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में प्रखंड क्षेत्र के आम जनों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सिंह उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वह गांव गांव जाकर जनसमस्याओं को संकलन करें एवं उसके निदान के लिए वरीय नेताओं से संपर्क करके निदान का प्रयास करें। हम सभी ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव के विकास के लिए संकल्पित है। आज जिस प्रकार केंद्र सरकार ने आम जनमानस का जीना मुहाल कर दिया है वैसी परिस्थिति में कांग्रेसियों का यह दायित्व बनता है कि आम जनों की पीड़ा को कम करने के प्रयास के तहत गांव-गांव जाकर उनकी समस्याओं को सुने और उसका निदान करें। विशिष्ट अतिथि अजय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बरसों बाद इचागढ़ क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी जन प्रखंड स्तर पर एकजुटता के साथ उपस्थित होकर के कांग्रेस पार्टी को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आने वाले वक्त में चांडिल प्रखंड समेत इचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों मूल वासियों एवं आम जनों की समस्याओं को अगर कोई पार्टी हल करने का काम करती है तो वह कांग्रेस पार्टी है। गांव गरीब और किसान कांग्रेस के बैनर तले सुरक्षित रह सकते हैं। वही मौके पर उपस्थित कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि चांडिल प्रखंड क्षेत्र के गांव गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ता भरे पड़े हैं। हम सभी प्रत्येक गांव में प्रत्येक घर तक पहुंचेंगे एवं शिथिल पड़े हुए कांग्रेसी जनों में नई जान फूंक करके ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे। आने वाले वक्त में इचागढ़ क्षेत्र में कांग्रेस अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी। जिसका परिणाम आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश सचिव प्रिंस सिंह, महिला नेत्री सुंदरी तिर्की, विलास तिर्की, रामा शंकर पांडे, कुणाल राय, सरवर आलम, मोहसीन आलम, जमील अशरफ, बब्बन मोहम्मद, नौशाद, राणा सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रखंड समन्वयक राजाराम महतो, विभीषण महतो, कर्म सिंह सरदार, जयप्रकाश कर्मकार, रामा शंकर पांडे, कुणाल राय, अश्विनी महतो, अनूप महतो, संजीव सरदार आदि का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed