Advertisements
Spread the love

रामनाथ महतो को रांची जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएँ

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik….✍️

अनगड़ा(राँची) । झारखंड कुर्मी विकास परिषद के रांची जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर रामनाथ महतो को क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और समुदाय के लोगों ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

गोंदली पोखर चौक पर आयोजित सादे समारोह में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और रामनाथ महतो का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। सभी ने उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार महतो, अजय कुमार महतो, राजेंद्र महतो, सुरेश महतो, संतोष महतो, जगन्नाथ महतो, कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष ज्योतिष महतो, राजेश महतो, जगमोहन महतो, सुनील महतो, अर्जुन महतो, वीरेंद्र महतो और सुप्रेश महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी ने कहा कि रामनाथ महतो के नेतृत्व में कुर्मी समाज की एकजुटता और विकास को नई ऊर्जा मिलेगी।

You missed