Advertisements
Spread the love

साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों से मिले उपायुक्त; त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश…

सरायकेला sanjay । जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से दर्जनों फरियादी पहुँचे। जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने क्रमवार आवेदन के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उक्त मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित पदाधिकारी को निर्देशित किया। कार्यक्रम में कल्याणकारी योजना संबंधित कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर लाभुकों को लाभ प्रदान किया गया।

Advertisements

आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधित मामले, मुड़िया गाँव मे इंडस्ट्री द्वारा फ़ैल रहे प्रदूषण को नियत्रित करने, राशन कार्ड मे नाम जोड़ने, कोलबीरा गाँव मे पेयजल सुविधा (चापाकल स्थापित करने) समेत कई मामले आए। जनता दरबार में पद्मश्री छूटनी महतो उपस्थित हुई, सर्वप्रथम उन्होंने डायन कुप्रथा को रोकने तथा पीड़ित महिलाओ को सशक्त बनाने हेतु किए जा रहे कार्य तथा प्रशासन के सहयोग से उपायुक्त को अवगत कराया। इसके पश्चात उन्होंने कोलबीरा गाँव/टोला मे पेयजल सुविधा (चापाकल) स्थापित करने सम्बन्धित मामले से अवगत कराया। जिसपर उपायुक्त ने सम्बन्धित पदाधिकारी को नियमानुसार उक्त मामले मे यथाशीघ्र त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित क़र पेयजल सुविधा सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

वही मुड़िया गाँव मे इंडस्ट्रियल प्रदूषण सम्बन्धित मामले मे सम्बन्धित पदाधिकारी को यथाशीघ्र जाँच क़र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

You missed