Advertisements
Spread the love

जिले में शुरू हुई मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा; पहले दिन शामिल हुए 2632 परीक्षार्थी…

सरायकेला Sanjay: झारखंड अधिविध परिषद रांची के तत्वाधान मंगलवार से जिले में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा की शुरुआत हुई. पहले दिन की परीक्षा में कुल 2632 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न हुई पहले दिन की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा की जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि उक्त परीक्षा के लिए जिले भर में मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा के लिए बनाए गए 41 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन आईआईटी एवं अन्य वोकेशनल विषय की परीक्षा में 1672 परीक्षार्थियों में से 1634 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

जबकि 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के लिए जिले में बने 22 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस के लिए वोकेशनल विषय की परीक्षा में 1022 परीक्षार्थी में से 998 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 24 अनुपस्थित रहे. उन्होंने बताया कि मंगलवार की परीक्षा जिले भर में कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुई है.

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा