Advertisements
Spread the love

खरसावां 1 जनवरी शहीद स्थलों पर होने वाले आयोजनों पर

खुफिया विभाग की निगाहें…

आदित्यपुर:(एके मिश्र) नववर्ष यानी एक जनवरी की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन पर सरायकेला खरसावां जिले में होने वाले शहीद स्थल पर आयोजनों को लेकर जहां जिला प्रशासन चौकस है, और लगातार आयोजनों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर विधि व्यवस्था चौक करने के लिए समीक्षा बैठक की जा रही है । वहीं राज्य की खुफिया विभाग की निगाहें भी चौकस और पैनी निगाहें बनी हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री प्रत्येक वर्ष एक जनवरी को खरसावां शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं । विभिन्न राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि समाजसेवियों द्वारा भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है ।जिसको लेकर सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन चौकस है, और लगातार तैयारियों की समीक्षा बैठक कर रही है ।वहीं राज्य की खुफिया विभाग की भी निगाहें चौकस और पैनी बनी हुई है ।

Advertisements