झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि ने भाजपा के धरना प्रदर्शन को बताया राजनीतिक स्टंट…
सरायकेला Sanjay। बाबूलाल मरांडी द्वारा स्थानीय दुर्गा पूजा मैदान में कांग्रेस और जेएमएम के गठबंधन की सरकार के ऊपर प्रशासन का दुरुपयोग कर अभय सिंह की गिरफ्तारी मामले में लगाया गया आरोप सरासर गलत है। प्रशासन ने बिना किसी दबाव के सिर्फ अपना काम किया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि सह सांसद प्रतिनिधि राज बागची ने उक्त बातें करते हुए भाजपा के धरना प्रदर्शन को राजनीति स्टंट बताया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस कभी भी धर्म की आड़ में राजनीति नहीं करती हैं।
पिछले 70 वर्षों से देश के संविधान की रक्षा करने का काम कांग्रेस करती रही है। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर भाजपा वाले विपक्षी एकता को तोड़ने का काम कर रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, लोकप्रिय सिंहभूम सांसद श्रीमती गीता कोड़ा और क्षेत्र के कद्दावर झामुमो के वरिष्ठ नेता मंत्री चंपाई सोरेन की लोकप्रियता से घबराकर भाजपा वाले अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से आग्रह किया कि धर्म की राजनीति छोड़कर आम जनता और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास की राजनीति करें।
