Spread the love

खरीफ विपणन मौषम 2022-23 में धान अधिप्राप्ति योजना अनुश्रवण समिति की हुई बैठक; किसानों की सहूलियत को देखते हुए धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया गया चयन..

मिलर समय-समय पर धान का उठाव सुनिश्चित करेंगे ताकि

अधिक से अधिक किसान का धान खरीदा जा सके : उपायुक्त

सरायकेला Sanjay। जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता मे खरीफ विपणन मौषम 2022-23 हेतु धान अधिप्राप्ति योजनाओं अनुश्रवण समिति की बैठक की गई। बैठक मे उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला क़ृषि पदाधिकारी सहित सभी अंचलाधिकारी, सभी एमओ एवं अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सरायकेला अनुमंडलाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने बताया कि जिला में आगामी 15 दिसंबर से धान अधिप्राप्ति केंद्र का संचालन प्रारम्भ हो जायेगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले मे पूर्व वर्ष कुल एक लाख तीस हजार क्विंटल धान ख़रीद किया गया था।

वही इस वित्तीय वर्ष तीन लाख क्विंटल का लक्ष्य प्राप्त है। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड में स्थानीय जनप्रतिनिधि जैसे माननीय विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, प्रखंड प्रमुख इत्यादि के उपस्थिति मे हो उस सुनिश्चित करे। बैठक मे उपायुक्त ने सर्वप्रथम किसानो की पंजीकरण की जानकारी ली। सभी विभागीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी को अधिक से अधिक किसानो को जागरूक कर पंजीकरण कराने तथा अपने नजदीकी लैंपस में ही धान बिक्री करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने जिला क़ृषि पदाधिकारी को राज्य एवं केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने वाले किसान भाइयों को पंजीकरण कराने एवं नजदीकी धान अधिप्राप्ति केंद्र मे धान बेचने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि शत प्रतिशत इच्छुक किसान के फसल/धान का केंद्र मे खरीद हो इस हेतु सम्बन्धित क्षेत्रीय पदाधिकारी कार्य योजना निर्धारित कर कार्य करे।

इस दौरान उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को सभी केन्द्रो हेतु पदाधिकारी का डेपुटेशन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र संचालित हो। साथ ही केंद्र मे आए किसान के फ़सल की खरीद हो यह सुनिश्चित करे। इस दौरान उपायुक्त ने मिलर संचालको से वार्ता करते हुए कहा कि किसान के आय मे वृद्धि हेतु सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। ऐसे मे अति संवेदनशील होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने कहा कि सभी मिलर केंद्र से समय-समय पर धान की उठाव एवं केंद्र पर नियमानुसार सभी मानको का पालन हो यह सुनिश्चित करे। किसान की सहूलियत एवं स्टोरेज गोदाम को देखते हुए जिले मे कुल 17 धान अधिप्राप्ति केंद्र संचालित करने का निर्णय लिया गया। जिसमे सरायकेला प्रखंड मे – 2, खरसावां – 1, कुचाई – 1, राजनगर – 2, गम्हरिया – 2, चांडिल – 2, इचागढ़ – 3, नीमडीह – 2 एवं कुकड़ू मे 2 केंद्र खोली जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्रीय पदाधिकारी किसान के सहुलियत को देखते हुए नए केंद्र हेतु नियमानुसार स्थल का निरीक्षण कर कार्यालय को सूचित करे। ताकि शत प्रतिशत इच्छुक लाभुकों का धान ख़रीद हो सके।

Advertisements

You missed