Spread the love

स्व. धर्मा मुर्मु को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निकाली गई शव यात्रा….

शवयात्रा में शामिल मंत्री चम्पई सोरेन हुए भावुक

कहा : सोचा भी नही ,धर्मा ऐसे चला जायेगा….

राजनगर रविकांत गोप  : बीते दिन गुरुवार राजनगर प्रखंड के लिए अत्यंत दुख का दिन रहा।क्योंकि राजनगर गामदेसाई निवासी मंत्री चम्पई सोरेन के करीबी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष, राजनगर प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि धर्मा मुर्मु की सड़क हादसे में मौत हो गई।वहीं दिन भर राजनगर में मातम छाया रहा।और बाजार की सभी दुकाने भी स्वेच्छा से बंद रही।

वहीं शुक्रवार भी राजनगर बाजार की सभी दुकाने शाम तक बंद रही। शुक्रवार को स्व. धर्मा मुर्मु के पार्थिव शरीर को सरायकेला से राजनगर लाया गया।जहां भव्य शव यात्रा निकाली गई ।जैसे ही सरायकेला से उनका पार्थिव शरीर राजनगर पहुचा।वैसे ही राजनगर में उनके चाहने वाले हजारों लोग शव यात्रा में शामिल हुए ।शव यात्रा राजनगर बाजार से उनके आवास गामदेसाई टोला बाड़ेडीह पहुँची।वहीं शव यात्रा में झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री सह सरायकेला विधानसभा के विधायक चम्पई सोरेन समेत ,हजारों झामुमो कार्यकर्ता, प्रखंड व अंचल के पदाधिकारी,एवं राजनगर पुलिस प्रशासन भी उनकी शवयात्रा में शामिल थे। स्व. धर्मा मुर्मु के शव को फूलों से सजी गाड़ी से लाया गया।शव यात्रा में शामिल हजारों लोगों ने “धर्मा मुर्मु अमर रहे” “जब तक सुरज चाँद रहेगा,धर्मा तेरा नाम रहेगा” के नारे लगाते उनके आवास तक पहुंचे।उनके आवास में रीतिरिवाज के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को दाह संस्कार के लिए श्मशान ले जाया गया।इस दौरान मंत्री चम्पई सोरेन काफी भावुक दिखे।उन्होंने दुख भरे स्वर में कहा इस घटना से झामुमो परिवार मर्माहत है। काफी मिलनसार और मृदुभाषी थे धर्मा मुर्मु। उनकी कमी हमेशा खलेगी,इसकी भरपाई करना इतना आसान नही है।मैं रांची में था,उस वक़्त मुझे इसकी सूचना मिली।धर्मा की याद हमारे दिल मे हमेशा बसी रहेगी।

वहीं शव यात्रा में झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. सुभेन्दु महतो,बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष छाया कांत गोराई,विधायक प्रतिनिधि सनत आचार्या, मंत्री के सुपुत्र वकील सोरेन,गुरुपद महतो,लिपू,गोपाल महतो,समाजसेवी कालीपद सोरेन,हीरालाल सतपति, करमु पान, नीबू महाकुड़, राकेस सतपति,चतुर्भुज प्रधान, देबाशीष प्रधान ,समेत कई झामुमो कार्यकर्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह,अंचलाधिकारी धनंजय कुमार,थानाप्रभारी चंदन कुमार यादव,प्रखंड प्रमुख ओलिभ ग्रेस कुल्लू, प्रखंड के कई पंचायतों के मुखिया, ग्राम प्रधान समेत हजारों की संख्या में जनता शामिल हुए।

Advertisements

You missed