
आजसु पार्टी की बैठक में नव मनोनीत प्रभारियों का किया गया स्वागत; पंचायत प्रभारियों की हुई घोषणा . . .
सरायकेला : SANJAY

सीनी के धर्मशाला में आजसु पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक कृष्णा सिंग की अध्यक्षता में की गई। जिसमें पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो द्वारा नव मनोनीत सरायकेला प्रखंड प्रभारी जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार साह एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रूप सिंग मुंडा का स्वागत किया गया। बैठक में शिव कुमार साह एवं रूप सिंग मुंडा के नेतृत्व में सरायकेला प्रखंड के विभिन्न पंचायत प्रभारियों का चयन किया गया। इसके तहत मोहितपुर पंचायत के लिए कृष्णा सिंग, कमल महतो एवं राजू मुखी, सीनी पंचायत के लिए करण महतो एवं बूटी तांती, कमालपुर पंचायत के लिए मोहम्मद बबलू एवं मोहम्मद मुमताज, मुंडाटांड पंचायत के लिए परमेश्वर महतो एवं रूपलाल महतो, मूरुप पंचायत के लिए दिलीप महाली, ऊपर दुगनी पंचायत के लिए आनंद प्रधान एवं नीरज प्रधान, गोविंदपुर पंचायत के लिए गणेश महतो एवं रूपेश मंडल तथा छोटा दावना पंचायत के लिए गादुम सोरेन को प्रभारी मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह सरायकेला प्रखंड प्रभारी शिव कुमार साह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी की नजर राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटों पर रहेगी। इसलिए सभी को एकजुट होकर रहते हुए पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के हाथों को मजबूत करना है। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कमेटी सदस्य चुनका मार्डी, ओबीसी जिला अध्यक्ष अंगूर महतो, ओबीसी जिला सचिव बसंत महतो, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो उपस्थित रहे।
Related posts:

