
खुंटी में 20 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप,
पुलिस ने चारों आरोपी को किया
गिरफतार भेजा जेल ……
रांची डेस्क :- जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में 20 वर्षीय युवती ने 4 अज्ञात युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करवायी है । मामला 22 अगस्त को युवती सिमडेगा से अपने रिश्तेदार के घर खुंटी गोविन्दपुर आई थी । युवती के अनुसार 22 अगस्त की रात 9 बजे गांव के ही 4 युवक ने उसके साथ गैंगरेप किया । वही युवती ने 23 अगस्त को जरियागढ़ थाना में अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज की है।

वही पुलिस ने मामला दर्ज कर पिड़िता युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है । पीड़िता सिमडेगा के बानो से गोविंदपुर रेलवे स्टेशन सोमवार शाम पहुंची तो एक युवक ने उक्त युवती को झांसे में लेकर कर्रा के अलग अलग जगहों में घुमाया और अंत में जब उसे वापस गोविंदपुर स्टेशन लेकर आया
तो इस दौरान धोखे से युवक ने अपने तीन अन्य दोस्तों को बुलाकर उसके साथ गैंगरेप किया. घटना के अगले दिन ही पीड़िता ने जरियागड़ थाने को इसकी लिखित आवेदन देकर गैंगरेप की जानकारी दी. पीड़िता ने अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए बुधवार को पुलिस ने सभी चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल के लिए भेज दिया गया था.
एसपी अमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि फिलहाल चारों युवकों से पूछताछ की जा रही है और जल्दी ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है..

