Advertisements

मॉडल विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2023 में शामिल हुए 227 परीक्षार्थी . . .
सरायकेला। राज्य सरकार अंतर्गत संचालित मॉडल विद्यालय में प्रवेश के लिए आयोजित मॉडल विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2023 में जिलेभर से कुल 227 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा के लिए नामित कुल 474 परीक्षार्थियों में से 247 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सरायकेला के नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में आयोजित उक्त प्रवेश परीक्षा संबंधी जानकारी देते हुए केंद्राधीक्षक प्राचार्या अंबिका प्रधान ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन पूरी तरह से कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है।
Advertisements


