Spread the love

वर्ल्ड स्नेक डे पर खास. ……

 

30 वर्षीय स्नेक कैचर

राजा बारिक अब तक कर

चुके हैं 698 जहरीले और

गैर जहरीले सांपों का

रेस्क्यू…..

 

पर्यावरण के अभिन्न अंग है सांप,अनायास ही इसे ना मारे  :  राजा बारिक…..

 

सरायकेला (संजय मिश्रा)   हाईटेक होती दुनिया में आज भी सांप का नाम सुनते ही अच्छे अच्छों के पसीने छूट आते हैं। मनोवैज्ञानिक दशा भी बताती है कि सांप का भय इस कदर हावी होता है कि बिना जहर वाले सांप के काटने से भी अक्सर लोग डर से और हार्टअटैक से भी मर जाते हैं।

Advertisements

 

राजा बारीक

इसी बीच एक अच्छी खबर यह भी है कि सरायकेला खरसावां जिले के एकमात्र 30 वर्षीय युवक राजा बारिक सांपों को अपने जीवन और पर्यावरण का अभिन्न अंग मानते हैं। स्नेक कैचर के नाम से प्रसिद्ध राजा बारिक जिले भर में सांप निकलने की सूचना पर एक फोन कॉल के साथ ही पहुंचते हैं। और सांप को बिना थोड़ा भी क्षति पहुंचाए हुए सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास समीप के जंगल में छोड़ आते हैं। इतना ही नहीं मौके पर वे लोगों को सांपों के प्रति जागरूक करते हैं। नि:शुल्क सेवा देते हुए राजा बारिक लोगों को सांप से और सांपों को लोगों से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। जहां कई क्षेत्रों में विषम परिस्थिति में लोगों के बधाई के पात्र बने हुए हैं।

जाने राजा बारिक को :- सरायकेला के एक मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले 30 वर्षीय राजा बारिक ने सांप को रेस्क्यू करने का प्रशिक्षण रांची से विधिवत रूप से प्राप्त किया। जिसके बाद इन्होंने वर्ष 2010 में पहला कॉमन करैत सांप को रेस्क्यू किया था। तब से लेकर आज तक राजा बारिक जिलेभर के विभिन्न क्षेत्रों से 698 जहरीले और गैर जहरीले सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास समीप के जंगल में छोड़ चुके हैं। राजा बारिक वन विभाग द्वारा गठित टीम के सदस्यों में से एक हैं।

वर्ल्ड स्नेक डे पर राजा बारिक का संदेश:– राजा बारिक कहते हैं कि सांप प्रकृति की शोभा और पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं। बिना छेड़छाड़ या डर के ये किसी के प्रति आक्रमक नहीं होते हैं। इनकी इस भावना को देखते हुए मानव जाति को भी इनके प्रति कोमल हृदय का व्यवहार रखना चाहिए। सरायकेला-खरसावां जिले में मुख्य रूप से पाए जाने वाले जहरीले सांपों में कॉमन करैत, कोबरा, बैंडेड करैत जैसे सांप और गैर जहरीले सांपों में रेट स्नेक एवं पाइथन जैसे सांप बहुतायत में पाए जाते हैं।

Advertisements

You missed