Spread the love

सरगछीड़ा में युवा ग्राम विकास संघ की बैठक; संगठन

का हुआ विस्तार…….

सरायकेला : रविवार को सरगछीड़ा में युवा ग्राम विकास संघ की एक विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष लिपिराम महतो ने की. बैठक में कोषाध्यक्ष लालमोहन महतो ने मासिक लेखाजोखा प्रस्तुत किया. इसके अलावा उपस्थित सदस्यों ने संघ के निबंधन कराने सहित कई और अन्य प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया. इस दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया.

जिसमें खुदीराम महतो को मुख्य सलाहकार, खगेश्वर महतो एवं सुभाष चन्द्र महतो को सलाहकार, देवाशीष महतो को उपाध्यक्ष, परमेश्वर महतो को सह सचिव, नारद महतो को सह कोषाध्यक्ष और सुनील कुमार महतो को मीडिया प्रभारी के रूप में चयनित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन सचिव सुनील महतो ने किया. बैठक में संघ के सभी चयनित पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य कार्तिक महतो, गुरवा बारदा, गोम्हा महतो, दिलीप महतो, शत्रुघ्न महतो, सुधीर महतो, जितेन्द्र बारदा, संजय महतो, यदु दास, सहदेव महतो, हरेकृष्ण महतो, शंकर महतो, मोहन तांती, लगेन महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Advertisements

You missed