Advertisements
Spread the love

जिला परिषद से संबंधित विशेष बैठक का किया

गया आयोजन…….

सरायकेला। उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई की अध्यक्षता में जिला परिषद से सम्बंधित विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 15वें वित्त आयोग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु आवध एवं अनावद्य योजना का चयन तथा अनुमोदन किया गया।

Advertisements

इस दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा बैठक में उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्य, जिला परिषद से अनुरोध किया गया कि प्रक्षेत्रवार वैसी योजनाओं का चयन किया जाए, जिससे जिला परिषद की आय स्रोत में वृद्धि हो। साथ ही वैसी योजना को प्राथमिकता दिया जाए जो दो पंचायत समिति को जोड़ती हो। इसके अतिरिक्त चांडिल प्रखंड अंतर्गत डाक बंगला परिसर में मार्केट कंपलेक्स तथा विवाह मंडप नव निर्माण हेतु प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति दिया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकरा, कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद अशोक कुमार साव, मधुसूदन गोराई, कुंवर सिंह बानरा, पिंकी महतो सहित अन्य उपस्थित रहे।