Advertisements
Spread the love

यूजीसी नेट की परीक्षा में अव्वल आने वाले मोहिनी मोहन

कुंभकार को झारखंड खिलाड़ी संघ ने किया सम्मानित……

सरायकेला। यूजीसी नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश में चौथे स्थान प्राप्त करने वाले सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत भादुडीह पंचायत के छोटालाखा गांव निवासी मोहिनी मोहन कुंभकार को झारखंड खिलाड़ी संघ ने सम्मानित किया है।

Advertisements
Advertisements

हुमीद स्थित कुबेर होटल में संघ के अध्यक्ष आकाश कुमार दास सहित सभी सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर मोहिनी मोहन कुमार को सम्मानित किया। सभी ने कहा कि एक साधारण परिवार से आने वाले मोहिनी मोहन कुमार ने यूजीसी नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए देश में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने गांव के साथ साथ चित्र का नाम रोशन किया है। मोहिनी मोहन कुमार ने भी कहा कि वह भी पूर्व में क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं। और खिलाड़ी चाहे तो कुछ भी कर सकता है।

मौके पर युवा नेता आनंद महाली, एक्स आर्मी सुदन टूडू, प्रकाश प्रमाणिक, राजा उर्फ पांडा, संजय मुर्मू, सनातन प्रमाणिक, रवि एवं दीपक प्रमाणिक उपस्थित रहे।

You missed