Spread the love

चंपाई सोरेन ने ₹38,229700 की लागत से कुल 23 योजनाओं

का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया…..

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत आदिवासी कला एवं सांस्कृतिक भवन बड़बिल में योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने ₹38229700 की लागत से कुल 23 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की बयार बह रही है। 22 वर्ष लग गया राज्य की सत्ता का हितेषी यहां नहीं था।

हेमंत सरकार राज्य की जनता के लिए धरातल पर काम कर रही है। पहले सिर्फ घोषणाएं हुआ करती थी। आज काम हो रहा है। भाषा एवं संस्कृति का विकास जरूरी है। गांव में पेड़ के नीचे मुंडा मानकी बैठक करते थे। अब सभी गांव में मुंडा मानकी भवन बनेगा। इसी के तहत आज 13 गांव में मुंडा मानकी भवन का शिलान्यास किया गया। जहां अब मुंडा मानकी बैठकर सामाजिक विकास की चर्चा करेंगे। इसके साथ ही सभी देशाऊलियों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जहां जाने पर व्यक्ति का मन शांत हो जाएगा।

भाषा का विकास जरूरी है। जल्द ही पंडित रघुनाथ मुर्मू विश्वविद्यालय शुरू किया जाएगा। पिछले सरकार ने राजनगर में बंद कर दिए खादी पार्क को फिर से 10 दिन के अंदर शुरू किया जाएगा। जहां 15000 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। सूत कताई के बाद घर बैठे मार्केटिंग की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी जमीन के मालिक है। जिसने कभी अंग्रेजी हुकूमत स्वीकार नहीं किए। रोजगार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों में भी 75% स्थानीय लोगों को नौकरी की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराइ गई।

पारा शिक्षकों के समस्या का भी समाधान हुआ है। मौके पर आईटीडीए निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरु, सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृतुंजय कुमार, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, सांसद प्रतिनिधि राज बागची सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed