Advertisements
Spread the love

अजाप्टा के जिला इकाई का हुआ पुनर्गठन; माणिक प्रसाद सिंह बने जिलाध्यक्ष…

सरायकेला SANJAY। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ सरायकेला-खरसावां जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता की देखरेख में तथा प्रदेश संगठन मंत्री अनिल कुमार प्रसाद और प्रदेश प्रेस प्रवक्ता संजय कुमार के पर्यवेक्षण में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सरायकेला-खरसावां जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। इसे लेकर चांडिल डैम परिसर स्थित दादा दादी पार्क में संगठन के शिक्षकों की जिला स्तरीय बैठक की गई। जिसका शुभारंभ संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीसिंह बास्के को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए किया गया। जिसके बाद प्रदेश कमेटी द्वारा प्रति नियोजित पर्यवेक्षक के पर्यवेक्षण में जिले के सभी अंचलों के संघीय पदाधिकारियों, जिला कमेटी के निर्वतमान पदाधिकारियों, संस्थापक सदस्यों एवं सलाहकार मंडली के साथ आम सहमति के लिए रायशुमारी और विचार विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से माणिक प्रसाद सिंह को जिला अध्यक्ष, सुदामा माझी को महासचिव, बलराज हांसदा को संगठन सचिव, गंगासागर मंडल को प्रेस प्रतिनिधि प्रवक्ता, मनोज कुमार सिंह, देवेंद्र नाथ साहू एवं संजय कुमार साहू को उपाध्यक्ष, चितरंजन महतो, किशोर कुमार यादव एवं सोमेन दास को संयुक्त सचिव, विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष, रविंद्र कुमार मछुआ को उप कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार दास को कार्यालय सचिव एवं कमलेश यादव, कनक कुसुमदां, भजोहरी महतो, प्रधान सोय, बलिया सोरेन, दुर्गा चरण महतो, सुबीर कुमार महतो एवं अनूप कुमार दत्ता को जिला कार्यकारिणी तथा चंद्रमोहन चौधरी, तारणी प्रसाद साहू, बुद्धेश्वर साहू, अजीत कुमार कुंभकार एवं नेहरू महतो को सलाहकार परिषद बनाया गया। मौके पर जिलेभर से आए संगठन के दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।

Advertisements

You missed