Advertisements
Spread the love

बालिकाओं के स्वच्छता एवं महावारी स्वच्छता को लेकर हुई

जागरूकता कार्यशाला…..

सरायकेला। उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी आदित्यपुर में लायंस क्लब एवं समर्थ वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा बालिकाओं के स्वच्छता एवं महावारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Advertisements

समर्थ वेलफेयर ट्रस्ट की प्रेसिडेंट पल्लवी दीप, लायंस क्लब की सेक्रेटरी अनिता बजाज, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सीमा बाजपेई जैस्मिन मौके पर उपस्थित रहे। बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता एवं आने वाले जीवन में इसके प्रभाव के बारे में क्विज एवं परिचर्चा के माध्यम से जानकारी दी गई। साथ ही सखी सहेली सैनिटरी नैपकिन का नि:शुल्क वितरण बालिकाओं के बीच किया गया। मौके पर संस्था द्वारा आने वाले दिनों में सभी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रम करने की इच्छा जाहिर की गई।

समापन पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान के द्वारा इस कार्य के लिए सभी का धन्यवाद किया गया। कक्षा 9वी एवं दसवीं के बालिकाओं को नि:शुल्क मास्क उपलब्ध कराया गया।

You missed