Spread the love

बन्ना गुप्ता कहा कि :-

भाजपा के पास अब कोई मुद्दा बचा नहीं है; पांच राज्यों के चुनाव

में मजबूती के साथ उभरेगी कांग्रेस….

सरायकेला। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह जिला के 20 सूत्री प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्थानीय पाठागार मैं जन सुनवाई करते हुए कहा कि जल जंगल एवं जमीन के संरक्षण और विकास के लिए झारखंड सरकार कृत संकल्प है। इसी के तहत जिले के गम्हरिया में तकरीबन एक करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से जल संरक्षण योजना जल्द ही शुरू की जाएगी। इसके लिए जिले के वन संरक्षण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है।

पार्टी की स्थिति पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास अब कोई भी मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए भाजपा द्वारा नन इश्यू को इश्यू बना कर जनता को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। कभी हिजाब के नाम पर, कभी पाकिस्तान के नाम पर, कभी हिंदू मुसलमान के नाम पर तो कभी कब्रिस्तान और श्मशान के नाम पर आम जनता को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। लेकिन जनता इनकी हालात जान चुकी है। और पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी बड़ी शक्ति के रूप में उभरेगा।

जिसमें उत्तराखंड में साफ, गोवा में साफ, पंजाब में साफ और अब उत्तर प्रदेश में भी भाजपा साफ की ओर बढ़ रहा है। हिजाब पर बने गैर मुद्दे को दरकिनार करते हुए उन्होंने कहा कि मुद्दे की बात करते हुए दो करोड़ को रोजगार देने की बात, स्विस बैंक से काला धन वापस लाने की बात और नारी सम्मान तथा बेटियों की रक्षा की बात जैसे मुद्दे भाजपा सरकार में गौण हो चले हैं।

महंगाई पर आवाज बुलंद करने वाले आज सत्ता में रहकर आसमान छूती सरसों तेल और पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई पर मौन साधे हुए हैं। कभी रुपया और डॉलर की तुलना करने वाले आज रुपया और डॉलर की स्थिति पर बोलने से कतरा रहे हैं।

Advertisements

You missed