Spread the love

दिव्यांग जनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने को लेकर लगेंगे

प्रखंडवार शिविर…..

सरायकेला। स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार रांची के अपर मुख्य सचिव के निदेशानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य के सभी दिव्यांग जनों को UDID कार्ड निर्गत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त निर्देश के संबंध में जिले में 1 मार्च से 15 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर दिव्यांगों का UDID कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

जिसके लिए प्रखंडों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत:-

सरायकेला सदर अस्पताल :- 2 मार्च, 3 मार्च एवं 4 मार्च को।
खरसावां एवं कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई :-5 मार्च एवं 7 मार्च को।
राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर:- 8 मार्च एवं 9 मार्च को।
चांडिल,अनुमंडल अस्पताल चांडिल:- 10 मार्च को।
गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया :-11 मार्च को।
इचागढ़ /कुकड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इचागढ़:- 12 मार्च को।
नीमड़ीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमड़ीह :-14 मार्च एवं 15 मार्च को शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

You missed