Advertisements
Spread the love

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा कुदरसाई मंदिर परिसर में

चलाया गया स्वच्छता अभियान….

सरायकेला Sanjay । स्वच्छ भारत अभियान के तहत मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा द्वारा कूदरसाई मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के सदस्यों ने अपने हाथों में झाड़ू थाम कर समूचे मंदिर परिसर की साफ सफाई की। मौके पर लोगों को स्वच्छ सरायकेला सुंदर सरायकेला के लिए जागरूक किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर शाखा के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितीश चौधरी, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, यतीराज बुधिया सहित अन्य सदस्यों ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लेकर लोगों स्वच्छता अपनाने की अपील की। मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने लोगों को अपने घर एवं प्रतिष्ठान तथा अपने शहर को साफ सुथरा रखने का संदेश दिया गया।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित