Spread the love

सरायकेला में झारखंड आत्मा कार्मिक संघ के जिला इकाई का पुनर्गठन, सभी ने संघ को लेकर दिखाई एकजुटता…

(सरायकेला, संजय मिश्रा)  झारखंड आत्मा कार्मिक संघ जिला इकाई सरायकेला-खरसावां ने बैठक का आयोजन कर जिला इकाई का पुनर्गठन किया। जिसमें सर्वसम्मति से विजय कुमार सिंह उप परियोजना निदेशक आत्मा को संरक्षक, अध्यक्ष राजेश कुमार प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कुचाई, उपाध्यक्ष राय बहादुर मांझी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक नीमडीह, सचिव हिमांशु कुमार प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कुकड़ू, कोषाध्यक्ष गुनाधर दास सहायक तकनीकी प्रबंधक गम्हरिया, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर आत्मा को बनाया गया। बताते चलें कि आत्मा कार्यालय में 22 कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत है। और अपनी विभिन्न मांगो जैसे बकाया वेतन नियमितीकरण इत्यादि को लेकर बीते तीन सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे कृषि एवं किसानों से संबंधित योजनाएं जैसे झारखंड राज्य फसल राहत योजना, झारखंड राज्य कृषि ऋण माफी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज वितरण इत्यादि के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अवसर पर सभी आत्मा कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed