Spread the love

सदस्यता अभियान कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रखंडवार

पांच सदस्यीय चीफ इनलॉरल की घोषणा की।

सरायकेला। कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जो इस बार डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। इसे लेकर प्रत्येक प्रखंड के लिए प्रखंडवार पांच सदस्यीय चीफ इनलॉरल के नामों की घोषणा की गई है। नामों की घोषणा करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू ने बताया है कि इसके बाद इनके द्वारा सभी बूथों पर एक महिला एवं एक पुरुष को चीफ इनलॉरल बनाकर डिजिटल माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

प्रखंडवार घोषित किए गए पांच सदस्यीय चीफ इनलॉरलों में खरसावां प्रखंड के लिए कोन्दो कुम्हार, सौरव तांती, शंकर लोबादा, कन्हैयालाल सामड एवं विमल पुष्टि शामिल हैं। इसी प्रकार कुचाई प्रखंड के लिए करण हेंब्रम, कुशल सामड, सुमित महतो, रुपेश महतो एवं शैलेंद्र महतो, नीमडीह प्रखंड के लिए पंचानन गोप, देवराज गोप, शिवचरण गोप, प्रकाश महतो एवं जीतू प्रमाणिक, ईचागढ़ प्रखंड के लिए विनोद बिहारी महतो, हराधन महतो, ऑस्टोमाई रुईदास, गांधी नायक, ठाकुर दास कुम्हार एवं सुमन प्रमाणिक, सरायकेला प्रखंड के लिए धीरू महतो, सूरज मुखी, एमपी सिंह सरदार, आशुतोष हाजरा एवं कुंजो मूदी, सरायकेला नगर के लिए प्रबीर सतपथी, रवि कुमार, सुमित कुमार, सुखदेव राणा एवं सूर्यकांत, कुकड़ू प्रखंड के लिए गुणाधर महतो, मनोज महतो, मथुरा प्रसाद महतो, अश्वनी महतो एवं भैराव बनर्जी, राजनगर प्रखंड के लिए पप्पू राय, बादल टूडू, भूरा राउत, जितेन महतो एवं जयराम लोहार, गम्हरिया प्रखंड के लिए महेश कालिंदी, रौनक लाल सहदेव, कविलाल मंडल, अभिशेख गोराई एवं विजय रजक, चांडिल प्रखंड के लिए उपेंद्र गिरी, आनंद महाली, अश्विनी मुर्मू, रोहिना मुर्मू, संजय लोहार एवं गुरुपद सिंह, कपाली नगर के लिए कलीम अंसारी, मोहम्मद खुर्शीद, अकबर अंसारी, जमशेद अली एवं मोहम्मद असलम तथा आदित्यपुर नगर के लिए अनीमा देवी, श्रवण शर्मा, अनिल ठाकुर, टाटा हेंब्रम, रिजवान खान, रमेश बालमूचू एवं नरेश कुमार सिंह को चीफ इनलॉरल मनोनीत किया गया है।

Advertisements

You missed