Advertisements
Spread the love

एकता विकास मंच की माननीय राज्यपाल से , शीघ्र निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए मंतव्य पर फैसला सुनाने की मांग।

Advertisements

सरायकेला : – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए मंतव्य को जल्द से जल्द सुनाने की मांग एकता विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ए के मिश्रा द्वारा माननीय राज्यपाल से शीघ्र फैसला सुनाने की मांग की गई है। राज्य में बनी असहज राजनीतिक माहौल से सभी विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। राज्य की जनता को भी शीघ्र असहज बने राजनीतिक माहौल से मुक्ति मिलेगी । झारखंड की वर्तमान राजनीतिक माहौल मे विकास कार्य पूर्ण रूप से बाधित हो गए हैं। एकता विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ए के मिश्र की माननीय राज्यपाल से मांग है कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए मंतव्य को शीघ्र सुनाया जाए ।जिससे झारखंड में बनी उहापोह की राजनीतिक स्थिति सामान्य हो और विकास कार्य मे गति आए।

You missed