Advertisements

एबीवीपी ने चलाया व्यापक सदस्यता अभियान…
सरायकेला: संजय मिश्रा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कोल्हान विभाग के सरायकेला-खरसावां जिला स्थित काशी साहू महाविद्यालय में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उद्देश्य और कार्यों की जानकारी देते हुए उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जोड़ा गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कोल्हान विभाग सहसंयोजक सिद्धार्थ बागी, प्रदेश कार्यकारिणी सह छात्र संघ सचिव लक्ष्मण महतो, जिला सहसंयोजक निशांत साहू, पूर्व विभाग संयोजक वकील बारिक, कोल्हान यूनिवर्सिटी के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण राणा, विकास स्वाईं, प्रद्युम्न महतो सहित अन्य छात्र नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
