Advertisements

उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण….
सरायकेला Sanjay । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल द्वारा शुक्रवार को सामुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेयर हाउस में लगाए गए CCTV कैमरे, भवन की स्थिति, तैनात सुरक्षा बल, अग्निशमन सिलेंडर, इत्यादि का जाँच करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, SMPO नंदन उपाध्याय, जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी एवं अन्य उपस्थित रहे।
Advertisements

Related posts:
SARAIKELA : 60-40 नाय चलतोय के नारे के साथ झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने निकाला जागरूक अभियान जुलू...
चाकुलिया: लोधाशोली में शुरू हुआ अखंड हरिनाम संकीर्तन, कीर्तन सुनने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2023 का विजेता रहा संथालडीह फुटबॉल क्लब; जिप सदस्य ने उपस्थित होकर दी शु...

