Spread the love

चाइल्डलाइन सरायकेला खरसावां द्वारा चलाया गया

दोस्ती अभियान….

चांडिल (बिधुत महतो) चाइल्डलाइन सरायकेला खरसावां महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत बच्चों को देखभाल व संरक्षण हेतु देश में चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन की मदद से चलाया जा रहा है ।चाइल्डलाइन सरायकेला खरसावां द्वारा 14 नवंबर (बाल दिवस) से 20 नवंबर 2022 (बाल अधिकार दिवस )तक पूरे जिले में चाइल्डलाइन से दोस्ती अभियान चलाया जाएगा ।चाइल्डलाइन से दोस्ती अभियान का मुख्य उद्देश्य आला अधिकारियों के संग बच्चों का दोस्ताना व्यवहार बने अपनी समस्या अधिकारियों, पदाधिकारियों के सामने रख सके ।

Advertisements
Advertisements

चाइल्डलाइन सरायकेला खरसावां द्वारा दोस्ती अभियान का चौथे दिन खरसावां थाना, कुचाई थाना एवम तिरुलडीह थाना मैं बच्चों ने थाना प्रभारी, बालमित्र पुलिस पदाधिकारी, एवम अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं मीडिया कर्मियों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर बच्चों ने दोस्त बनाकर उनसे वादा कराएं कि कोई भी बच्चे मुसीबत में रहेंगे तो आप सभी मिलकर हम सब बच्चों की मदद करेंगे। पुलिस पदाधिकारियों ने भी बच्चों से वादा किए जब भी देखेंगे बच्चों को मुसीबत में उनकी सहायता करेंगे।

खरसावां थाना प्रभारी ने बच्चों को हौसला बढ़ाने के लिए कहा कि बच्चे देश का भविष्य है आप सभी कल के डॉक्टर ,इंजीनियर, पुलिस ,आदि बनकर देश की सेवा करेंगे आप को जिस भी चीज का मन लगता है उसको मन लगाकर कीजिए और उस क्षेत्र में प्रथम आने के लिए करें ।चाइल्डलाइन सरायकेला खरसावां द्वारा चाइल्डलाइन से दोस्ती अभियान का उद्देश्य एवं बच्चों के अधिकार के बारे में बताया गया । जिला चाइल्डलाइन सरायकेला खरसावां के केंद्र समन्वयक ने बताया कि1098 एक आपातकालीन राष्ट्रीय फोन सेवा है जो 24 घंटे दिन और रात बच्चों के लिए कार्य करती है ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता नहीं हैं,या किसी के साथ शोषण हो रहा है,कोई बच्चा भटक कर कहीं चला गया है,कोई बच्चा बीमार है ,कोई बच्चा को काउंसलिंग की जरूरत है वह 1098 में कॉल करके सहायता ले सकते हैं। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सभी बच्चों के बीच बिस्किट और चॉकलेट वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चाइल्डलाइन के सदस्य अंबुज महतो, अजीत कबि, लक्ष्मी मुर्मू,रोमानी हंसदा,विकास दरोगा रामचंद्र सिंह मुंडा एवं पुलिस पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।