Advertisements
Spread the love

उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण…

सरायकेला SANJAY । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा सामुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेयर हाउस में लगाए गए CCTV कैमरे, भवन की स्थिति, तैनात सुरक्षा बल, अग्निशमन सिलेंडर, इत्यादि का जाँच करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला नियोजन पदाधिकारी सह गोपनीय प्रभारी रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील सिंह, SMPO नंदन उपाध्याय, निर्वाचन कार्यालय के कर्मी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित