Advertisements
Spread the love

ट्रिपल मर्डर के नामजद आरोपी दिनेश कुमार महतो ने सरायकेला

पुलिस को दिया चकमा न्यायालय के समक्ष किया आत्मसमर्पण,

दिनेश को 72 घंटे रिमांड पर लिया पुलिस……

सरायकेला: आदित्यपुर के सातवोहनी दुर्गा पूजा मैदान में कुछ अपराधियों ने आशीष गोराई, राजू गोराई,सुबीर चटर्जी को गोलीमार कर हत्या कर दी थी । इस मामले में जिला के एसपी आनन्द प्र्रकाश के नेतृत्व में लगातार छापामारी चल रही थी पर पुलिस को अबतक सफलता नही मिली । इसी बीच ट्रिपल मर्डर केस का एक नामजद आरोपी दिनेश कुमार महतो ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है. वही पुलिस ट्रिपल मर्डर केस सुलझाने में दिन-रात एक कर रखी थी।

Advertisements

वहीं पुलिस को चकमा देते हुए मामले का एक नामजद आरोपी दिनेश कुमार महतो ने शुक्रवार को सरायकेला न्यायलय पहुंच कर सेरेंडर कर दिया है. सेरेंडर करने की खबर पर हरकत में आयी पुलिस ने अदालत से सात दिनों के रिमांड के लिए अर्जी दिया था। जिस पर 72 घंटे का रिमांड अदालत द्वारा स्वीकार किया गया. पुलिस आरोपी दिनेश कुमार महतो को रिमांड पर लेकर पुछताछ करेगी ।

You missed