Advertisements
Spread the love

वित्तीय साक्षरता शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन . . .

सरायकेला SANJAY । गम्हारिया प्रखंड अंतर्गत चमारू पंचायत भवन परिसर में वित्तीय साक्षरता शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आरबीआई से अरविंद एक्का, अग्रणी जिला प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार शीट, जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेन्द्र जारिका, एफएलसी नोगरा समद एवं एसएसजी सखी, ग्रामीण की उपस्थित में कार्यक्रम में मुख्य रूप से वित्तीय जागरूकता, बैंको के साथ लेन देन, सामाजिक सुरक्षा योजना, बैंको में शिकायत निवारण प्रणाली, डिजिटल फ्रॉड साथ ही साथ अन्य बैंकिंग, ऋण प्रक्रिया से लोगो को जागरूक किया गया। आरबीआई एजीएम एक्का द्वारा वर्तमान परिदृश्य में बैंकिंग जरूरतों, डिजिटल धोखाघड़ी, शिकायत निवारण प्रणाली पर विस्तृत जानकारी से अवगत करवाया गया।

Advertisements