Advertisements
Spread the love

चाईबासा को हरा कर सीनी बना विजेता…..

सरायकेला : सरायकेला के मुरुप नीचे टोला में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए एक दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीम शामिल हुए।

Advertisements

जिसमें सीनी की टीम विजेता व चाईबासा की टीम उपविजेता बनी। आयोजक समिति द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को नकद राशि के साथ आकर्षक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन कविराज फूलचंद प्रधान,नेत्री कल्पना होता व हेमसागर प्रधान ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर व फीता काट कर किया। मौके पर गोराचंद हो,मनोरंजन प्रधान,रघुनाथ,अचिंतो,बबलू,निर्मल,मुकेश,चितरंजन,बसंत, विवेकानंद,विचित,दीनबंधु,नंदू,अंकित व आकाश समेत अन्य उपस्थित रहे।

You missed