Advertisements

10 दिवसीय गोपालन प्रशिक्षण चार से…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला के तत्वावधान आगामी 4 सितंबर से 10 दिवसीय गाय पालन प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान की निदेशक निशा रानी किरो ने बताया कि जिले के 18 से 45 आयु वर्ग के जरूरतमंद युवक युवती उक्त प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण भारत सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त और पंजाब नेशनल बैंक से नि:शुल्क दी जाएगी।
जिसमें भोजन, छात्रावास एवं प्रशिक्षण के लिए कॉपी किताब तथा ड्रेस संस्थान की ओर से नि:शुल्क दिया जाएगा। प्रशिक्षण में गाय पालन से संबंधित सभी तकनीकी और प्रायोगिक जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वावलंबी जीवन के लिए एक सफल उद्यमी बनाने के तौर तरीके सिखाते हुए सरकारी योजना का लाभ लेने की भी जानकारी दी जाएगी।
Related posts:
सरायकेला:मानकी मुंडा भवन के शिलान्यास के बाद बोर्ड गायब! हो रही है कई तरह की चर्चा - 14 मार्च को सां...
Namkum : टाटीसिलवे टुंगरी टोला में चल रहा है धड़ल्ले से अवैध खनन का धंधा जारी, पदाधिकारी कार्रवाही से...
टेल्को के शिव मंदिर परिसर में नशे का विरोध करने वाले पुजारी को दिया गया धमकाया हिंदू संगठ पहुंचे टेल...

