Advertisements
Spread the love

सरायकेला नपं उपाध्यक्ष का प्रयास लाया रंग; 20 वर्षों से

जलजमाव की समस्या से जूझ रहे सिविल कोर्ट परिसर में होगी

राहत…..

सरायकेला। बीते 20 सालों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे सरायकेला सिविल कोर्ट परिसर को अब इससे निजात मिलेगी। सिविल कोर्ट परिसर में बहुप्रतीक्षित जलजमाव के नियंत्रण और आवश्यक निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत नगर पंचायत सरायकेला द्वारा एक करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से नाला का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही भवन निर्माण विभाग द्वारा सिविल कोर्ट परिसर के जमीन का समतलीकरण उत्थान एवं आवश्यक निर्माण करने के लिए 88 लाख रुपए खर्चे जाएंगे।

Advertisements

बताते चलें कि सिविल कोर्ट परिसर की जलजमाव की बड़ी समस्या को लेकर सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा लगातार प्रयास किए गए हैं। और समस्या के निराकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। उपायुक्त से मिलकर समस्या के स्थाई निराकरण की मांग रखी। तथा समस्या को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से भी मिले।

मामले पर उपायुक्त ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के आग्रह पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय और भवन निर्माण विभाग को इस बाबत प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया था। तैयार किए गए उक्त विभागीय प्राक्कलन कीप्रशासनिक स्वीकृति मिल जाने के बाद हर्ष जताया गया है। और नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने उपायुक्त सहित बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं, नगर पंचायत एवं भवन निर्माण विभाग का आभार जताया है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?