Spread the love

कॉन्ग्रेस पार्टी के जिला स्तरीय बैठक में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय; सांगठनिक मजबूती पर दिए टिप्स…

सरायकेला। जिला कांग्रेस कमेटी की एक जिला स्तरीय बैठक सरायकेला स्थित परिसदन में जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित पूर्व मंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो एवं भारत जोड़ो अभियान के प्रदेश प्रभारी केशव महतो कमलेश उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, 20 सूत्री सदस्य, युवा मोर्चा,, महिला मोर्चा एवं जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की उपस्थिति में आगामी दीपावली पूजन उत्सव से पूर्व प्रत्येक स्तर पर बैठक कर संगठन के सशक्तिकरण की रणनीति तैयार की गई। जिसके लिए प्रभारी मनोनीत किए गए। बताया गया कि जिला अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक 6 सदस्यीय वर्किंग कमिटी बनाया जाना है। दीपावली के पूर्व प्रखंड कमेटी का बैठक कर प्रखंड कमेटी का विस्तार किया जाना है। इसके तहत आगामी 20 अक्टूबर को होमी सिंह मुंडा के नेतृत्व में ईचागढ़ प्रखंड के लिए डुमटांढ़ बाजार में, 22 अक्टूबर को राधा कृष्ण जायसवाल के नेतृत्व में कुकड़ु प्रखंड के लिए दारूदा मोड़ में, 22 अक्टूबर को ही माधव सिंह मानकी के नेतृत्व में नीमडीह प्रखंड के लिए रघुनाथपुर में, 22 अक्टूबर को ही कर्मु सिंह सरदार के नेतृत्व में चांडिल प्रखंड के लिए चांडिल डाक बंगला में, 22 अक्टूबर को ही जिला अध्यक्ष छोटेराय किस्कू के नेतृत्व में कुचाई प्रखंड के लिए कुचाई आम बागान में, 22 अक्टूबर को ही युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रमेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में खरसावां प्रखंड के लिए खरसावां डाक बंगला में, 22 अक्टूबर को ही लाल बहादुर सिंह देव के नेतृत्व में सराइकेला ग्रामीण के लिए उकरी मोड़ सीनी में, 22 अक्टूबर को ही राज बागची के नेतृत्व में सरायकेला नगर के लिए सर्किट हाउस में, 22 अक्टूबर को ही गम्हरिया प्रखंड के लिए लाल बिल्डिंग चौक राजस्थान भवन में, 20 अक्टूबर को देबू चटर्जी के नेतृत्व में राजनगर प्रखंड के लिए राजनगर हाट मैदान में, 20 अक्टूबर को ही अजय सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर नगर के लिए दीप कांपलेक्स में तथा 23 अक्टूबर को जिला महासचिव तस्लीमा मल्लिक के नेतृत्व में कपाली नगर परिषद के लिए टीओपी चौक में बैठक कर प्रखंड कमेटी के विस्तार के साथ-साथ सभी मंच मोर्चा कमेटी का भी गठन किया जाएगा। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार जनहित के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। इसी जनहित के लिए सरकार के द्वारा महत्वकांक्षी कार्यक्रम आपकी योजना आपके द्वार आपकी सरकार चलाया जा रहा है। जिसकी विधिवत सूचना जिले में कांग्रेस पार्टी संगठन को भी दी जानी चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से खरसावां विधानसभा प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि विशु हेंब्रम, सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़, जिला उपाध्यक्ष शिवा दास, अनामिका सरकार, सुरेश धारी, पीसीसी डेलीगेट तस्लीमा मल्लिक सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी के पदधारी बैठक में उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

You missed