Advertisements
Spread the love

फूफा ने रिश्ते को किया तार-तार, अपने ही डेढ़ साल के भतीजे की पटक कर की निर्मम हत्या : गिरफ्तार…..

सरायकेला (संजय मिश्रा) रिश्ते और संबंधों के तार तार होने का एक नया उदाहरण सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा दावना गांव में देखने को मिला है। जहां एक फूफा ने अपने ही डेढ़ साल के नौनिहाल भतीजे की पटक कर निर्मम हत्या कर दी है। गुरुवार की शाम घटी उक्त घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार फूफा नाने हांसदा अपने डेढ़ साल के भतीजे सोहन मुर्मू को लेकर एक कमरे में गया।

Advertisements

जहां उसने अपने भतीजे सोहन मुर्मू को जमीन पर पटक दिया। और घर में रखें हंसुए को लेकर भाग निकला। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी नाने हांसदा को पकड़कर सरायकेला पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि बुरी तरह से घायल डेढ़ साल के सोहन मुर्मू को तत्काल इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया।

जहां से सोहन की गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान डेढ़ साल के सोहन मुर्मू की मौत हो गई। मृतक सोहन के पिता सालखू मुर्मू द्वारा बताया गया कि बृहस्पतिवार की शाम नाने हांसदा घर आया। और आंगन में खेल रहे सोहन को लेकर एक कमरे में गया। जहां से जमीन पर पटक दिया।

जिसके बाद भागने के क्रम में परिजनों ने आरोपी नाने को पकड़ कर रस्सी से बांध दिया। बताया गया कि शनिवार को मृतक सोहन का पोस्टमार्टम किया जाएगा।