
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर गणेश महाली ने भाजपा जिला अध्यक्ष का किया अभिनंदन . . .
- सरायकेला : SANJAY
सरायकेला-खरसावां जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र खरसावां, सरायकेला एवं इचागढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए भाजपा नेता गणेश महाली ने भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो का अभिनंदन किया। इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर और पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद श्रीवास्तव की उपस्थिति में गणेश महाली ने भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो का स्वागत और अभिनंदन करते हुए संकल्प यात्रा के दौरान लिए गए पांच संकल्पों भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनाने, अपराध मुक्त झारखंड बनाने, घोटालेबाजों को सबक सिखाने, परिवारवाद मुक्त झारखंड बनाने और 2024 में नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने पर सभी भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेकर समर्पित भाव से कार्य करने के लिए कमर कस चुके हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मधु गोराई, जिला मंत्री मनोज तिवारी, मीडिया सह प्रभारी ललन शुक्ला एवं वरिष्ठ नेता ब्रह्मानंद झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts:

