Advertisements
Spread the love

जल सहियाओं का 35 माह से बकाया

है मानदेय, बैठक कर दुर्गा पूजा से

पहले भुगतान की मांग की….

 

(सरायकेला Sanjsy ) झारखंड जल सहिया संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक राजनगर हाट मैदान में आयोजित की गई। संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजु महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई उक्त बैठक में जल सहियाओं के 35 माह की बकाया मानदेय का जल्द से जल्द दुर्गा पूजा के पूर्व भुगतान करने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की गई। बताया गया कि जल सहिया विगत 35 महीने से बिना मानदेय के काम करते हुए आ रहे हैं। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है।

Advertisements

जल सहिया सभी खुंटकाटी खतियानधारी है। आर्थिक स्थिति में हो जाने के कारण परिवार का संचालन कठिन हो रहा है। और गांव वाले इनको दूसरे किसी योजना में भाग लेने नहीं दे रहे हैं। इसलिए जलसहिया चिंता में हैं। और मुख्यमंत्री से बकाया मानदेय का भुगतान करने की गुहार लगा रहे हैं।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संघ के संरक्षक सह सांसद प्रतिनिधि विशु हेंब्रम ने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने घोषणा किया था कि जलसहिया को प्रोत्साहन राशि प्रत्येक महीने दिया जाएगा। इसे देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से जल सहियाओं के 35 महीने के बकाया मानदेय के भुगतान किए जाने की मांग की है।

बैठक में जल सहिया तारूबाला महतो, पानो मुर्मू, साकरो टूडू, अनीता प्रधान, देवी महतो, रेखा देवी, राबदे हांसदा, ललिता हेंब्रम, सोलमा हांसदा, राधिका देवी, सोनिया मुर्मू, फुलकुमारी महतो, ममता प्रधान, आझो मार्डी, सरिता देवगम, शांति देवी, सुकुरमुनी टुडू, गुमी बानसिंग, लक्ष्मी महतो, पदमा मुर्मू, श्रीदेवी प्रधान एवं प्रमिला टूडू सहित अन्य उपस्थित रहे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित