Advertisements
Spread the love

आनंद मार्ग द्वारा 11 मरीजो का कराया गया मोतियाबिंद

ऑपरेशन….

सरायकेला : आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल सरायकेला खरसवाँ एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 6 महिला एवं 5 पुरुष कुल 11 मोतियाबिन्द रोगियों की निःशुल्क मोतियाबिन्द का ऑपरेशन किया गया।

Advertisements

विदित हो कि दिनांक 5 फरवरी को आनन्द मार्ग स्कूल कांड्रा में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं निःशुल्क मोतियाबिन्द जाँच का आयोजन विज़न सेन्टर कांड्रा हुआ था। जिसमे 45 रोगियों ने भाग लिया था। जिसमे से 11 मोतियाबिन्द के रोगी पाए गए थे। जिनमें 6 महिला एवं 5 पुरुष थे। साथ मे 80 फलदार एवं औषधीय पौध का वितरण किया गया।

इन मोतियाबिन्द के रोगियों को स्वास्थ्य आँख से वे दीर्घायु हों यही कामना की गई । 12 फरवरी को नीलकण्ठ दिवस के शुभ अवसर पर खीर वितरण एवं अगला निःशुल्क नेत्र जाँच एवं निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच विज़न सेन्टर कांड्रा में 19 फरवरी को होगा। इस निःशुल्क नेत्र जाँच एवं निःशुल्क मोतियाबिन्द ओपेरेशन को सफल बनाने मे पूर्णिमा नेत्रालय के डॉ निवेदिता ,संस्कृति सिंह,आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के गोपाल बर्मन,भरत बर्मन ,सूर्य प्रकाश, सुनील आनन्द ,भर्तहरि बसन्त रामदेव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित