Advertisements

जनता मिलन कार्यक्रम में उपायुक्त ने 50 फरियादियों की
सुनी फरियाद……
सरायकेला। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त अरवा राजकमल ने जिले के दूरदराज विभिन्न गांव एवं शहर से पहुंचे 50 फरियादियों की फरियाद आवेदन के माध्यम से बारी बारी सुनी। इसके साथ ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को लेकर निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Advertisements

जनता मिलन कार्यक्रम में भूमि संबंधित, राशन संबंधित, सड़क, आवास योजना विद्यालय संबंधित एवं बैंक संबंधित सहित अन्य कई मामले सामने आए।

