Advertisements
Spread the love

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में हुआ आईसीटी लैब का उद्घाटन…

सरायकेला: खरसावां प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में बुधवार को जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने आईसीटी लैब का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। बतौर मुख्य अतिथि जिप सदस्य कालीचरण बानरा ने कहा कि ग्रामीण स्तर में पढ़ रहे बालक बालिकाओं के लिए यह एक बहुत ही अच्छा तकनीकी शिक्षा है। कंप्यूटर आधुनिक जमाना में उतना ही जरूरी है जितना भूख के लिए भोजन की आवश्यकता है। इस विद्यालय के अधिकांश बच्चे कंप्यूटर की शिक्षा से अनभिज्ञ है। आगे उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य है। इसलिए शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा, कंप्यूटर की शिक्षा तथा विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों में भागीदारी जरूरी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने कहा कि किसी भी सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालय में काम के लिए हमें कंप्यूटर का ज्ञान होना अति आवश्यक है। कंप्यूटर के बिना कोई राष्ट्र आगे नहीं बढ़ सकता है। इसलिए हमारा प्रयास है कि बच्चों को भौतिक, मानसिक एवं तकनीकी शिक्षा का होना जरूरी है। जहां तक संभव हो विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं प्रयासरत हैं कि बच्चे अच्छे शिक्षा हासिल कर अपने लक्ष्य को हासिल कर सके और स्वावलंबी तथा आत्मनिर्भर बने। मौके पर अर्जुन मलिक, विद्यालय के शिक्षक नसीमुद्दीन, प्रशांत कुमार प्रधान, तुषार कांति महतो, प्रदीप कुमार महतो, निर्मल महतो, मौसमी दास, छंदारानी माझी व संध्या प्रधान समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed