Advertisements

यूएचएस कृष्णापुर में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
सरायकेला Sanjay। उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा सुष्मिता महतो द्वारा रमन इफेक्ट के नाम से खोज की गई डॉ सी वी रमन की खोज पर अपना विचार प्रस्तुत किए। छात्रा सुष्मिता महतो ने कहा कि डॉ सी वी रमन ने 28 फरवरी 1928 को भौतिक शास्त्र के क्षेत्र में रमन प्रभाव का खोज किए थे। जिसके लिए वर्ष 1930 में उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उसने बताया कि बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता लाने और रुचि बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय में विज्ञान से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
Advertisements

Related posts:

