झारखंड प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ की कोल्हान
प्रमंडल स्तरीय बैठक रविवार को…….
सरायकेला। रविवार को 11 बजे झारखंड प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक मारवाड़ी धर्मशाला सरायकेला में रखी गई है। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय महतो उपस्थित रहेंगे। बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला, पश्चिम सिंहभूम जिला एवं सरायकेला- खरसावां जिले के प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहेंगे।
इसकी जानकारी शारीरिक शिक्षक अनुज कुमार ने आचार्य ने बताया कि झारखंड के प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय, +2 विद्यालय, आवासीय विद्यालय, माडल विद्यालय, प्रोजेक्ट विद्यालय, में एक- एक प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति करने,झारखंड के सभी महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में एक- एक प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति करने, झारखंड के सभी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में एक- एक प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति करने,शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट दिए जाने, झारखंड में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना किया जाय, झारखंड सरकारी माध्यमिक विद्यालय शिक्षक नियुक्ति एवं सेवा शर्त (संशोधन) नियमावली की विसंगतियों में सुधार किए जाने की मांग की गई है।
