Advertisements
Spread the love

कुड़मी समाज ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का पुतला

दहन किया…….

सरायकेला। अनुसूचित जनजाति में नहीं शामिल किए जाने पर विरोध जताते हुए कुड़मी समाज सरायकेला द्वारा गैरेज चौक पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर समाज के कैलाश महतो, जवाहरलाल महतो, लालटु महतो, कुलदेव महतो, तारक नाथ महतो, सुधीर महतो, राजाराम महतो, प्रदीप महतो, गुर्दा महतो, अर्जुन महतो, धनंजय महतो, दुर्गा महतो, विष्णु महतो, प्रदीप महतो, गुरुपद महतो, जगन्नाथ महतो, अमित महतो, अमृत महतो, गुरु चरण महतो, विकास महतो, लाल बहादुर महतो, श्यामा पद महतो, गणेश महतो, प्रदुम्न महतो, दीपक महतो, मंगल महतो, तारकेश्वर महतो, करणी महतो, कर्मों महतो, कृष्णा महतो, सहदेव महतो, मंटू महतो, समरेश महतो, वासुदेव महतो एवं सुमित महतो सहित दर्जनों की संख्या में कुड़मी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Advertisements

जहां जल्द से जल्द कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का प्रस्ताव जल्द से जल्द केंद्र को भेजने की मांग की गई। अन्यथा की स्थिति में समाज के लोगों द्वारा गांव में चुनाव बहिष्कार किए जाने की बात कही गई। कहां गया कि शहीद निर्मल महतो और और धनंजय महतो सहित अन्य समाज के लोगों के बलिदान के बाद झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ है। और आज समाज के लिए झारखंड सरकार और केंद्र सरकार का इस पर गंभीर नहीं होना दुख का विषय है।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित