Advertisements
Spread the love

झारखंड विधानसभा के पुस्तकालय विकास समिति आज आएगी सरायकेला; एसडीओ ने अनुमंडल पुस्तकालय का किया निरीक्षण . . .

सरायकेला Sanjay: झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति मंगलवार को सरायकेला जिला पहुंचेगी। पुस्तकालय विकास समिति के सभापति निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता के नेतृत्व में टीम परिसदन में जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी। विस की पुस्तकालय विकास समिति के दौरे को लेकर सोमवार शाम अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने जिला मुख्यालय स्थित अनुमंडल पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओ ने पुस्तकालय में उपलब्ध किताब,पढ़ने वाले छात्र व लोगो की संख्या के साथ उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा, समाजसेवी जलेश कवि सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

You missed