Advertisements

जिले में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा जारी, मैट्रिक में 6 और इंटर
में 293 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित…
सरायकेला: जिले में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के तीसरे दिन मैट्रिक के क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा में 407 परीक्षार्थी में से 401 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं इंटर के इंटर कला के छात्रों के लिए कंपलसरी सब्जेक्ट हिंदी की परीक्षा हुई। जिसमें 5559 परीक्षार्थी में से 293 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 5266 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा दी.
Advertisements

बताते चलें कि जिले में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 24 मार्च से जारी है। जिसके लिए जिले भर में मैट्रिक के लिए 42 केंद्र और इंटर के लिए 16 केंद्र बनाए गई है. सोमवार की परीक्षा में मैट्रिक के 42 केंद्रों में से मात्र 14 केंद्र पर ही क्षेत्रीय भाषा के परीक्षार्थियों ने परीक्षा लिखी जबकि इंटर के सभी केंद्रों पर परीक्षा ली गई.

